Atmospheric Circulation and Weather Systems

वायुमंडलीय परिसंचरण तथा मौसम प्रणालियाँ - Atmospheric Circulation and Weather Systems CBSE & NCERT Based for Academic & Competitive Exams

Class 11th (Humanities/Arts)
20 Questions
40.00 Marks
Pass: 14.00

Questions

Showing all 20 questions
Q1 • DESCRIPTIVE • 2 marks
वायुदाब क्या है?
Answer वायुमंडल द्वारा पृथ्वी की सतह पर डाला गया दबाव वायुदाब कहलाता है।
Explanation वायुमंडल द्वारा पृथ्वी की सतह पर डाला गया दबाव वायुदाब कहलाता है।
Q2 • DESCRIPTIVE • 2 marks
वायुदाब को प्रभावित करने वाले कारक लिखिए।
Answer 1️⃣ तापमान 2️⃣ ऊँचाई 3️⃣ आर्द्रता
Explanation 1️⃣ तापमान 2️⃣ ऊँचाई 3️⃣ आर्द्रता
Q3 • DESCRIPTIVE • 2 marks
वायुदाब की माप किस यंत्र से की जाती है?
Answer बैरोमीटर से।
Explanation बैरोमीटर से।
Q4 • DESCRIPTIVE • 2 marks
समदाब रेखाएँ क्या हैं?
Answer मानचित्र पर समान वायुदाब वाले स्थानों को जोड़ने वाली रेखाएँ समदाब रेखाएँ कहलाती हैं।
Explanation मानचित्र पर समान वायुदाब वाले स्थानों को जोड़ने वाली रेखाएँ समदाब रेखाएँ कहलाती हैं।
Q5 • DESCRIPTIVE • 2 marks
पवन क्या है?
Answer उच्च वायुदाब क्षेत्र से निम्न वायुदाब क्षेत्र की ओर बहने वाली वायु को पवन कहते हैं।
Explanation उच्च वायुदाब क्षेत्र से निम्न वायुदाब क्षेत्र की ओर बहने वाली वायु को पवन कहते हैं।
Q6 • DESCRIPTIVE • 2 marks
पवनों के प्रकार लिखिए।
Answer 1️⃣ स्थायी पवन 2️⃣ मौसमी पवन 3️⃣ स्थानीय पवन
Explanation 1️⃣ स्थायी पवन 2️⃣ मौसमी पवन 3️⃣ स्थानीय पवन
Q7 • DESCRIPTIVE • 2 marks
स्थायी पवनों के नाम लिखिए।
Answer 1️⃣ व्यापारिक पवन, 2️⃣ पश्चिमी पवन, 3️⃣ ध्रुवीय पवन
Explanation 1️⃣ व्यापारिक पवन, 2️⃣ पश्चिमी पवन, 3️⃣ ध्रुवीय पवन
Q8 • DESCRIPTIVE • 2 marks
मौसमी पवन क्या है? उदाहरण दीजिए।
Answer ऋतु के अनुसार दिशा बदलने वाली पवनें मौसमी पवन कहलाती हैं। उदाहरण: मानसून पवनें
Explanation ऋतु के अनुसार दिशा बदलने वाली पवनें मौसमी पवन कहलाती हैं। उदाहरण: मानसून पवनें
Q9 • DESCRIPTIVE • 2 marks
स्थानीय पवनों के उदाहरण लिखिए।
Answer • लू • चिनूक • फेन • मिस्ट्राल
Explanation • लू • चिनूक • फेन • मिस्ट्राल
Q10 • DESCRIPTIVE • 2 marks
कोरिओलिस बल क्या है?
Answer पृथ्वी के घूर्णन के कारण पवनों की दिशा में होने वाले विचलन को कोरिओलिस बल कहते हैं। विशेषताएँ :- 1️⃣ उत्तरी गोलार्ध में दाएँ मुड़ती हैं 2️⃣ दक्षिणी गोलार्ध में बाएँ 3️⃣ पवन प्रणाली को प्रभावित करता है 4️⃣ चक्रवात/प्रतिचक्रवात में भूमिका 5️⃣ महासागरीय धाराओं को प्रभावित करता है 6️⃣ वैश्विक पवन प्रणाली का आधार
Explanation पृथ्वी के घूर्णन के कारण पवनों की दिशा में होने वाले विचलन को कोरिओलिस बल कहते हैं। विशेषताएँ :- 1️⃣ उत्तरी गोलार्ध में दाएँ मुड़ती हैं 2️⃣ दक्षिणी गोलार्ध में बाएँ 3️⃣ पवन प्रणाली को प्रभावित करता है 4️⃣ चक्रवात/प्रतिचक्रवात में भूमिका 5️⃣ महासागरीय धाराओं को प्रभावित करता है 6️⃣ वैश्विक पवन प्रणाली का आधार
Q11 • DESCRIPTIVE • 2 marks
वायुमंडलीय परिसंचरण क्या है?
Answer पृथ्वी की सतह पर वायु का एक स्थान से दूसरे स्थान की ओर चलना वायुमंडलीय परिसंचरण कहलाता है।
Explanation पृथ्वी की सतह पर वायु का एक स्थान से दूसरे स्थान की ओर चलना वायुमंडलीय परिसंचरण कहलाता है।
Q12 • DESCRIPTIVE • 2 marks
दाब प्रवणता (Pressure Gradient) क्या है?
Answer दो स्थानों के वायुदाब के अंतर को दाब प्रवणता कहते हैं।
Explanation दो स्थानों के वायुदाब के अंतर को दाब प्रवणता कहते हैं।
Q13 • DESCRIPTIVE • 2 marks
कोरिओलिस बल क्या है?
Answer पृथ्वी के घूर्णन के कारण चलती हुई वस्तुओं (जैसे पवन) के मार्ग में होने वाला विचलन को कोरिओलिस बल कहते हैं।
Explanation पृथ्वी के घूर्णन के कारण चलती हुई वस्तुओं (जैसे पवन) के मार्ग में होने वाला विचलन को कोरिओलिस बल कहते हैं।
Q14 • DESCRIPTIVE • 2 marks
जेट स्ट्रीम क्या है?
Answer ऊपरी वायुमंडल में बहुत तेज गति से बहने वाली संकरी पवन पट्टियों को जेट स्ट्रीम कहते हैं।
Explanation ऊपरी वायुमंडल में बहुत तेज गति से बहने वाली संकरी पवन पट्टियों को जेट स्ट्रीम कहते हैं।
Q15 • DESCRIPTIVE • 2 marks
मानसून शब्द का अर्थ क्या है?
Answer मानसून शब्द अरबी के “मौसिम” से बना है, जिसका अर्थ है – ऋतु।
Explanation मानसून शब्द अरबी के “मौसिम” से बना है, जिसका अर्थ है – ऋतु।
Q16 • DESCRIPTIVE • 2 marks
पवनों के निर्माण के कारण लिखिए।
Answer 1. वायुदाब में अंतर, 2. तापमान में अंतर, 3. पृथ्वी का घूर्णन (कोरिओलिस बल), 4. घर्षण बल,
Explanation 1. वायुदाब में अंतर, 2. तापमान में अंतर, 3. पृथ्वी का घूर्णन (कोरिओलिस बल), 4. घर्षण बल,
Q17 • DESCRIPTIVE • 2 marks
वैश्विक पवन प्रणाली का वर्णन कीजिए।
Answer पृथ्वी पर तीन प्रमुख पवन पट्टियाँ पाई जाती हैं – 1. व्यापारिक पवन (Trade Winds), 2. पश्‍चिमी पवन (Westerlies), 3. ध्रुवीय पवन (Polar Winds), ये पवनें उच्च दाब क्षेत्र से निम्न दाब क्षेत्र की ओर चलती हैं।
Explanation पृथ्वी पर तीन प्रमुख पवन पट्टियाँ पाई जाती हैं – 1. व्यापारिक पवन (Trade Winds), 2. पश्‍चिमी पवन (Westerlies), 3. ध्रुवीय पवन (Polar Winds), ये पवनें उच्च दाब क्षेत्र से निम्न दाब क्षेत्र की ओर चलती हैं।
Q18 • DESCRIPTIVE • 2 marks
चक्रवात और प्रतिचक्रवात में अंतर लिखिए।
Answer चक्रवात:- 1 निम्न दाब क्षेत्र, 2 वायु केंद्र की ओर चलती है, 3 वर्षा की संभावना अधिक. प्रतिचक्रवात:- 1 उच्च दाब क्षेत्र, 2 वायु केंद्र से बाहर जाती है, 3 मौसम साफ रहता है
Explanation चक्रवात:- 1 निम्न दाब क्षेत्र, 2 वायु केंद्र की ओर चलती है, 3 वर्षा की संभावना अधिक. प्रतिचक्रवात:- 1 उच्च दाब क्षेत्र, 2 वायु केंद्र से बाहर जाती है, 3 मौसम साफ रहता है
Q19 • DESCRIPTIVE • 2 marks
तीन कोशिकीय मॉडल (Three Cell Model) की व्याख्या कीजिए।
Answer वैश्विक वायुमंडलीय परिसंचरण को समझाने के लिए तीन कोशिकीय मॉडल दिया गया है – 1. हैडली कोशिका (Hadley Cell) – 0° से 30° अक्षांश तक, 2. फेरेल कोशिका (Ferrel Cell) – 30° से 60° अक्षांश तक, 3. ध्रुवीय कोशिका (Polar Cell) – 60° से 90° अक्षांश तक, इन कोशिकाओं के कारण व्यापारिक पवन, पश्‍चिमी पवन और ध्रुवीय पवन उत्पन्न होती हैं।
Explanation वैश्विक वायुमंडलीय परिसंचरण को समझाने के लिए तीन कोशिकीय मॉडल दिया गया है – 1. हैडली कोशिका (Hadley Cell) – 0° से 30° अक्षांश तक, 2. फेरेल कोशिका (Ferrel Cell) – 30° से 60° अक्षांश तक, 3. ध्रुवीय कोशिका (Polar Cell) – 60° से 90° अक्षांश तक, इन कोशिकाओं के कारण व्यापारिक पवन, पश्‍चिमी पवन और ध्रुवीय पवन उत्पन्न होती हैं।
Q20 • DESCRIPTIVE • 2 marks
उष्णकटिबंधीय चक्रवात की विशेषताएँ लिखिए।
Answer 1. समुद्र के ऊपर उत्पन्न होते हैं। 2. केंद्र में निम्न दाब होता है। 3. तेज हवाएँ और भारी वर्षा होती है। 4. गर्म महासागरीय जल से ऊर्जा प्राप्त करते हैं। 5. इन्हें विभिन्न नामों से जाना जाता है – हरिकेन, टाइफून, साइक्लोन।
Explanation 1. समुद्र के ऊपर उत्पन्न होते हैं। 2. केंद्र में निम्न दाब होता है। 3. तेज हवाएँ और भारी वर्षा होती है। 4. गर्म महासागरीय जल से ऊर्जा प्राप्त करते हैं। 5. इन्हें विभिन्न नामों से जाना जाता है – हरिकेन, टाइफून, साइक्लोन।

Start practicing

This test series is free. All questions and answers are open.

Free Access
Showing all 20 questions with answers

All Questions in This Chapter

Every question below has its own page with the full answer and explanation.

Login / Register
Chat on WhatsApp Go Back Top