Geography - Climate - जलवायु

Geography - जलवायु - Climate CBSE & NCERT Based for Academic & Competitive

Class 9th
8 Questions
16.00 Marks
Pass: 5.60

Questions

Showing all 8 questions
Q1 • DESCRIPTIVE • 2 marks
जलवायु से आप क्या समझते हैं?
Answer किसी स्थान के मौसम की औसत दशा, जो लंबे समय (लगभग 30 वर्ष) तक बनी रहती है, जलवायु कहलाती है।
Explanation किसी स्थान के मौसम की औसत दशा, जो लंबे समय (लगभग 30 वर्ष) तक बनी रहती है, जलवायु कहलाती है।
Q2 • DESCRIPTIVE • 2 marks
भारत की जलवायु को प्रभावित करने वाले कारकों का वर्णन कीजिए।
Answer भारत की जलवायु पर निम्नलिखित कारकों का प्रभाव पड़ता है—1. अक्षांश – भारत उष्ण कटिबंध में स्थित है, इसलिए तापमान अधिक रहता है। 2. ऊँचाई – अधिक ऊँचाई पर तापमान कम होता है। 3. पवन प्रणाली – मानसूनी पवनें वर्षा लाती हैं। 4. समुद्र से दूरी – तटीय क्षेत्रों की जलवायु सम होती है। 5. हिमालय पर्वत – ठंडी हवाओं को रोकता है और मानसून को रोककर वर्षा कराता है।
Explanation भारत की जलवायु पर निम्नलिखित कारकों का प्रभाव पड़ता है—1. अक्षांश – भारत उष्ण कटिबंध में स्थित है, इसलिए तापमान अधिक रहता है। 2. ऊँचाई – अधिक ऊँचाई पर तापमान कम होता है। 3. पवन प्रणाली – मानसूनी पवनें वर्षा लाती हैं। 4. समुद्र से दूरी – तटीय क्षेत्रों की जलवायु सम होती है। 5. हिमालय पर्वत – ठंडी हवाओं को रोकता है और मानसून को रोककर वर्षा कराता है।
Q3 • DESCRIPTIVE • 2 marks
मानसून क्या है? इसकी विशेषताएँ लिखिए।
Answer मानसून मौसमी पवनें होती हैं जो वर्ष में एक निश्चित समय पर अपनी दिशा बदलती हैं। विशेषताएँ:- 1. ये गर्मियों में समुद्र से स्थल की ओर चलती हैं। 2. भारी वर्षा कराती हैं। 3. भारत की कृषि मानसून पर निर्भर करती है।
Explanation मानसून मौसमी पवनें होती हैं जो वर्ष में एक निश्चित समय पर अपनी दिशा बदलती हैं। विशेषताएँ:- 1. ये गर्मियों में समुद्र से स्थल की ओर चलती हैं। 2. भारी वर्षा कराती हैं। 3. भारत की कृषि मानसून पर निर्भर करती है।
Q4 • DESCRIPTIVE • 2 marks
भारत में ऋतुओं का वर्णन कीजिए।
Answer भारत में मुख्यतः चार ऋतुएँ पाई जाती हैं—1. शीत ऋतु (दिसंबर–फरवरी) – तापमान कम रहता है। 2. ग्रीष्म ऋतु (मार्च–मई) – तापमान अधिक होता है। 3. वर्षा ऋतु (जून–सितंबर) – दक्षिण-पश्चिम मानसून से वर्षा होती है। 4. शरद ऋतु (अक्टूबर–नवंबर) – मानसून की वापसी का समय।
Explanation भारत में मुख्यतः चार ऋतुएँ पाई जाती हैं—1. शीत ऋतु (दिसंबर–फरवरी) – तापमान कम रहता है। 2. ग्रीष्म ऋतु (मार्च–मई) – तापमान अधिक होता है। 3. वर्षा ऋतु (जून–सितंबर) – दक्षिण-पश्चिम मानसून से वर्षा होती है। 4. शरद ऋतु (अक्टूबर–नवंबर) – मानसून की वापसी का समय।
Q5 • DESCRIPTIVE • 2 marks
एल-नीनो क्या है?
Answer एल-नीनो प्रशांत महासागर में समुद्री जल के असामान्य रूप से गर्म होने की स्थिति है, जिससे भारत के मानसून पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
Explanation एल-नीनो प्रशांत महासागर में समुद्री जल के असामान्य रूप से गर्म होने की स्थिति है, जिससे भारत के मानसून पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
Q6 • DESCRIPTIVE • 2 marks
मानसून की अनिश्चितता से क्या समस्याएँ उत्पन्न होती हैं?
Answer 1. कभी बाढ़ तो कभी सूखा पड़ता है। 2. कृषि प्रभावित होती है। 3. जल संकट की समस्या होती है।
Explanation 1. कभी बाढ़ तो कभी सूखा पड़ता है। 2. कृषि प्रभावित होती है। 3. जल संकट की समस्या होती है।
Q7 • DESCRIPTIVE • 2 marks
जलवायु और मौसम में अंतर बताइए।
Answer मौसम :- 1 अल्पकालीन स्थिति, 2 जल्दी बदलता है, 3 दैनिक अनुभव I जलवायु :- 1 दीर्घकालीन औसत, 2 धीरे बदलती है, 3 वर्षों का अध्ययन
Explanation मौसम :- 1 अल्पकालीन स्थिति, 2 जल्दी बदलता है, 3 दैनिक अनुभव I जलवायु :- 1 दीर्घकालीन औसत, 2 धीरे बदलती है, 3 वर्षों का अध्ययन
Q8 • DESCRIPTIVE • 2 marks
भारत की जलवायु को ‘मानसूनी जलवायु’ क्यों कहा जाता है?
Answer भारत की अधिकांश वर्षा मानसूनी पवनों से होती है। ऋतुओं का परिवर्तन, कृषि और जल संसाधन मानसून पर निर्भर हैं, इसलिए भारत की जलवायु को मानसूनी जलवायु कहा जाता है।
Explanation भारत की अधिकांश वर्षा मानसूनी पवनों से होती है। ऋतुओं का परिवर्तन, कृषि और जल संसाधन मानसून पर निर्भर हैं, इसलिए भारत की जलवायु को मानसूनी जलवायु कहा जाता है।

Start practicing

This test series is free. All questions and answers are open.

Free Access
Showing all 8 questions with answers
Login / Register
Chat on WhatsApp Go Back Top