Is Matter Around Us Pure? - क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं?

क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं? - Is Matter Around Us Pure? CBSE & NCERT Based for Academic & Competitive

Class 9th
11 Questions
22.00 Marks
Pass: 7.70

Questions

Showing all 11 questions
Q1 • DESCRIPTIVE • 2 marks
शुद्ध पदार्थ (Pure Substance) क्या है?
Answer वह पदार्थ जो केवल एक ही प्रकार के कणों से बना हो और जिसकी संरचना व गुण निश्चित हों, शुद्ध पदार्थ कहलाता है। उदाहरण – सोना, ऑक्सीजन, तांबा।
Explanation वह पदार्थ जो केवल एक ही प्रकार के कणों से बना हो और जिसकी संरचना व गुण निश्चित हों, शुद्ध पदार्थ कहलाता है। उदाहरण – सोना, ऑक्सीजन, तांबा।
Q2 • DESCRIPTIVE • 2 marks
मिश्रण (Mixture) क्या है?
Answer जब दो या दो से अधिक पदार्थ बिना किसी रासायनिक अभिक्रिया के आपस में मिलते हैं, तो उसे मिश्रण कहते हैं। उदाहरण – नमक + पानी, हवा।
Explanation जब दो या दो से अधिक पदार्थ बिना किसी रासायनिक अभिक्रिया के आपस में मिलते हैं, तो उसे मिश्रण कहते हैं। उदाहरण – नमक + पानी, हवा।
Q3 • DESCRIPTIVE • 2 marks
मिश्रण के प्रकार
Answer (i) समांगी मिश्रण (Homogeneous Mixture) :- जिसमें संघटन हर जगह समान हो। उदाहरण – नमक का घोल। (ii) विषमांगी मिश्रण (Heterogeneous Mixture) जिसमें संघटन हर जगह समान न हो। उदाहरण – रेत और पानी।
Explanation (i) समांगी मिश्रण (Homogeneous Mixture) :- जिसमें संघटन हर जगह समान हो। उदाहरण – नमक का घोल। (ii) विषमांगी मिश्रण (Heterogeneous Mixture) जिसमें संघटन हर जगह समान न हो। उदाहरण – रेत और पानी।
Q4 • DESCRIPTIVE • 2 marks
विलयन (Solution) क्या है?
Answer दो या दो से अधिक पदार्थों का समांगी मिश्रण विलयन कहलाता है। घटक:- विलेय (Solute) – जो घुलता है (जैसे नमक) विलायक (Solvent) – जिसमें घुलता है (जैसे पानी)
Explanation दो या दो से अधिक पदार्थों का समांगी मिश्रण विलयन कहलाता है। घटक:- विलेय (Solute) – जो घुलता है (जैसे नमक) विलायक (Solvent) – जिसमें घुलता है (जैसे पानी)
Q5 • DESCRIPTIVE • 2 marks
विलयन की विशेषताएँ
Answer 1. यह समांगी मिश्रण होता है। 2. कण बहुत छोटे होते हैं। 3. छानने से अलग नहीं किए जा सकते। 4. टिंडल प्रभाव नहीं दिखाता।
Explanation 1. यह समांगी मिश्रण होता है। 2. कण बहुत छोटे होते हैं। 3. छानने से अलग नहीं किए जा सकते। 4. टिंडल प्रभाव नहीं दिखाता।
Q6 • DESCRIPTIVE • 2 marks
निलंबन (Suspension) क्या है?
Answer ऐसा विषमांगी मिश्रण जिसमें ठोस कण द्रव में तैरते रहते हैं, निलंबन कहलाता है। विशेषताएँ:- 1 कण दिखाई देते हैं। 2 छानकर अलग किए जा सकते हैं। 3 टिंडल प्रभाव दिखाते हैं।
Explanation ऐसा विषमांगी मिश्रण जिसमें ठोस कण द्रव में तैरते रहते हैं, निलंबन कहलाता है। विशेषताएँ:- 1 कण दिखाई देते हैं। 2 छानकर अलग किए जा सकते हैं। 3 टिंडल प्रभाव दिखाते हैं।
Q7 • DESCRIPTIVE • 2 marks
कोलॉइड (Colloid) क्या है?
Answer ऐसा मिश्रण जिसमें कण बहुत छोटे होते हैं और आसानी से नहीं बैठते, कोलॉइड कहलाता है। उदाहरण: दूध, धुआँ।
Explanation ऐसा मिश्रण जिसमें कण बहुत छोटे होते हैं और आसानी से नहीं बैठते, कोलॉइड कहलाता है। उदाहरण: दूध, धुआँ।
Q8 • DESCRIPTIVE • 2 marks
टिंडल प्रभाव (Tyndall Effect) क्या है?
Answer जब प्रकाश की किरण कोलॉइड से गुजरती है और उसका मार्ग दिखाई देता है, तो इसे टिंडल प्रभाव कहते हैं।
Explanation जब प्रकाश की किरण कोलॉइड से गुजरती है और उसका मार्ग दिखाई देता है, तो इसे टिंडल प्रभाव कहते हैं।
Q9 • DESCRIPTIVE • 2 marks
भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन में अंतर
Answer भौतिक परिवर्तन:- 1 नया पदार्थ नहीं बनता, 2 परिवर्तन अस्थायी होता है, उदाहरण: बर्फ का पिघलना. रासायनिक परिवर्तन:- 1 नया पदार्थ बनता है, 2 परिवर्तन स्थायी होता है, उदाहरण: लोहे में जंग लगना
Explanation भौतिक परिवर्तन:- 1 नया पदार्थ नहीं बनता, 2 परिवर्तन अस्थायी होता है, उदाहरण: बर्फ का पिघलना. रासायनिक परिवर्तन:- 1 नया पदार्थ बनता है, 2 परिवर्तन स्थायी होता है, उदाहरण: लोहे में जंग लगना
Q10 • DESCRIPTIVE • 2 marks
तत्व (Element) क्या है?
Answer वह शुद्ध पदार्थ जिसे सरल पदार्थों में विभाजित नहीं किया जा सकता, तत्व कहलाता है। उदाहरण – हाइड्रोजन, ऑक्सीजन।
Explanation वह शुद्ध पदार्थ जिसे सरल पदार्थों में विभाजित नहीं किया जा सकता, तत्व कहलाता है। उदाहरण – हाइड्रोजन, ऑक्सीजन।
Q11 • DESCRIPTIVE • 2 marks
यौगिक (Compound) क्या है?
Answer दो या दो से अधिक तत्वों के रासायनिक संयोग से बना शुद्ध पदार्थ यौगिक कहलाता है। उदाहरण – जल (H₂O)।
Explanation दो या दो से अधिक तत्वों के रासायनिक संयोग से बना शुद्ध पदार्थ यौगिक कहलाता है। उदाहरण – जल (H₂O)।

Start practicing

This test series is free. All questions and answers are open.

Free Access
Showing all 11 questions with answers
Login / Register
Go Back Top